ग्राम पंचायत कार्य एवं योजनाओं की जानकारी (Gram Panchayat)
इस पेज पर आप अपनी ग्राम पंचायत से जुड़ी योजनाओं और कार्यों की सीधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चाहे वह प्रधान द्वारा कराए गए कार्य हों, मनरेगा (MGNREGA) के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्ट हों या अन्य सरकारी विकास कार्य – सबकुछ एक ही स्थान पर उपलब्ध है।
eGramSwaraj (ई-ग्रामस्वराज)
eGramSwaraj (ई-ग्रामस्वराज) एक पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार का पोर्टल और मोबाइल ऐप है, जहाँ पर ग्राम पंचायतों के कार्य और योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध होती है।
👉 यहाँ से आप अपनी ग्राम पंचायत से जुड़ी कई तरह की जानकारी ले सकते हैं, जैसे –
- ग्राम पंचायत प्रोफ़ाइल (गाँव, निर्वाचित प्रतिनिधि, सचिव आदि की जानकारी)
- ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP)
- प्रगति रिपोर्ट (कौन-कौन से कार्य स्वीकृत हुए और कितने पूरे हुए)
- वित्तीय विवरण (फंड का आवंटन और व्यय)
- योजना आधारित कार्य (मनरेगा, 15वां वित्त आयोग, राज्य योजना आदि से जुड़े कार्य)
- रसीद और भुगतान विवरण (Block-wise / Village-wise Statement)
